Realme P4 Power 5G स्मार्टफोन: फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत

Realme P4 Power 5G price in India

Realme P4 Power 5G: अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो हाल ही में लॉन्च हुआ Realme P4 Power 5G आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस फोन में 6.8 इंच की AMOLED स्क्रीन, पावरफुल प्रोसेसर और 50MP OIS कैमरा दिया गया है। साथ ही इस डिवाइस में 10,001mAh की बड़ी बैटरी भी मिलती है। इस स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी नीचे लेख में दी गई है।

Realme P4 Power 5G के स्पेसिफिकेशंस


रियलमी P4 पावर 5G में 6.8 इंच का 1.5K रेजोल्यूशन वाला HyperGlow 4D Curve+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 6500 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा, फोन में एक अलग Hyper Vision+ AI चिप भी मौजूद है, जो गेमिंग के दौरान फ्रेम रेट को स्टेबल रखने में मदद करती है।

यह स्मार्टफोन 8GB और 12GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्पों में आता है। फोन Android 16 पर आधारित realme UI 7.0 पर काम करता है।

Realme P4 Power 5G का कैमरा


स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए रियर साइड पर 50MP का Sony IMX882 कैमरा दिया गया है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। वहीं इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा सेंसर भी मौजूद है। फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा दिया गया है।

Realme P4 Power 5G की बैटरी और चार्जिंग


इस स्मार्टफोन में बैटरी बैकअप के लिए 10,001mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, फोन में 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है, जिससे आप किसी दूसरे स्मार्टफोन को चार्ज कर सकते हैं।

Realme P4 Power 5G की मजबूती और अन्य फीचर्स


स्मार्टफोन में वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। वहीं डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i का इस्तेमाल किया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट मौजूद है।

Realme P4 Power 5G की भारत में कीमत


रियलमी P4 पावर 5G स्मार्टफोन तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसके 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹25,999, 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत ₹27,999 और टॉप मॉडल 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत ₹30,999 रखी गई है। यह स्मार्टफोन Trans Silver, Trans Orange और Trans Blue कलर ऑप्शन में कंपनी की वेबसाइट और Flipkart पर उपलब्ध है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.