Redmi Note 15 Pro+ 5G: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने भारतीय ग्राहकों के लिए Redmi Note 15 Pro+ 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसे कंपनी ने मिड-रेंज सेगमेंट में उतारा है। अगर आप भी मिड-रेंज सेगमेंट में एक लेटेस्ट स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो यह स्मार्टफोन आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसमें आपको 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट और 6500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। नीचे फोन की पूरी जानकारी दी गई है।
रेडमी नोट 15 प्रो प्लस की भारत में कीमत
Redmi Note 15 Pro+ 5G तीन अलग-अलग वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये, 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये और 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 43,999 रुपये है। यह फोन Carbon Black, Coffee Mocha और Mirage Blue कलर ऑप्शन में Mi.com और Amazon पर उपलब्ध है।
Redmi Note 15 Pro+ 5G की डिस्प्ले और कैमरा
इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच का CrystalRes AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले में 2772 × 1280 पिक्सल रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन की डिस्प्ले में HDR10+ और Dolby Vision का सपोर्ट दिया गया है, जिसकी वजह से वीडियो देखते समय बेहतर ब्राइटनेस, शार्प डिटेल और नेचुरल कलर्स देखने को मिलते हैं। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन दिया गया है।
कैमरा की बात करें तो फोन में रियर साइड पर डुअल कैमरा सेटअप और फ्रंट में सिंगल कैमरा दिया गया है। रियर में 200 मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ मिलता है, साथ ही 8 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
Redmi Note 15 Pro+ 5G का प्रोसेसर और स्टोरेज
परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस तकनीक पर बना है। यह प्रोसेसर बेहतर परफॉर्मेंस के साथ अच्छी बैटरी एफिशिएंसी भी प्रदान करता है। फोन में 8GB और 12GB LPDDR4x RAM के विकल्प मिलते हैं, साथ ही 256GB और 512GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित HyperOS 2 पर काम करता है।
Redmi Note 15 Pro+ 5G की बैटरी और चार्जिंग
फोन में पावर बैकअप के लिए 6500mAh की बैटरी है जो 100W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ फोन को कुछ ही मिनटों में चार्ज कर देता है।
Redmi Note 15 Pro+ 5G की कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स
कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल 5G, Bluetooth 5.4, Wi-Fi 6, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और AI फेस अनलॉक फीचर मिलता है।
200MP कैमरा, 6580mAh बैटरी और IP69K रेटिंग के साथ REDMI Note 15 Pro 5G लॉन्च, जाने कीमत और फीचर्स
