Realme P4 Power 5G बनाम Realme P4 5G: आपके लिए कौन सा स्मार्टफोन सही रहेगा?

Realme P4 Power 5G Vs Realme P4 5G comparison in Hindi with price, battery and specifications

 

Realme P4 Power 5G Vs Realme P4 5G: अगर आप Realme के नए 5G स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं और Realme P4 Power 5G और Realme P4 5G के बीच कन्फ्यूज हैं, तो यह तुलना आपके लिए मददगार होगी। दोनों ही फोन दमदार डिस्प्ले, शानदार परफॉर्मेंस और लेटेस्ट फीचर्स के साथ आते हैं, लेकिन बैटरी, रैम और कीमत में इनमें साफ अंतर देखने को मिलता है। नीचे दिए गए कंपैरिजन में हमने इन दोनों स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और कीमत की आसान भाषा में जानकारी दी है, ताकि आप अपने बजट और जरूरत के हिसाब से सही फोन चुन सकें।


Realme P4 Power 5G Vs Realme P4 5G: डिस्प्ले और परफॉर्मेंस


Realme P4 Power 5G स्मार्टफोन में 6.8 इंच का FHD+ HyperGlow 4D Curve+ AMOLED डिस्प्ले है। इस डिस्प्ले में 1280×2800 पिक्सल रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 6500 nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है। परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 12GB तक LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है।


वहीं, Realme P4 5G की बात करें तो इसमें 6.77 इंच का FHD+ HyperGlow AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन की डिस्प्ले में 1080×2392 पिक्सल रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 nits की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें भी MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है। हालांकि, P4 Power के मुकाबले इसमें थोड़ा कम रैम मिलती है, यानी 8GB तक LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज ऑप्शन।


Realme P4 Power 5G Vs Realme P4 5G: कैमरा


Realme P4 Power 5G में फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर OIS सपोर्ट के साथ 50MP का मुख्य कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।


वहीं, Realme P4 5G फोन के रियर में भी 50MP OIS मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। फ्रंट में भी इस फोन में 16MP का कैमरा मौजूद है।


Realme P4 Power 5G Vs Realme P4 5G: बैटरी


बैटरी की बात किया जाए तो, Realme P4 Power 5G फोन में 10001 mAh की बड़ी बैटरी है जो 80W अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसके अतिरिक्त यह स्मार्टफोन 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।


वहीं, Realme P4 5G स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 7000 mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसमें रिवर्स चार्जिंग का सुविधा नहीं है।


Realme P4 Power 5G Vs Realme P4 5G की कीमत


Realme P4 Power 5G की कीमत - 


8GB+128GB स्टोरेज - 25,999 रुपये

8GB+256GB स्टोरेज - 27,999 रुपये

12GB+256GB स्टोरेज - 30,999 रुपये।


Realme P4 5G की कीमत -


6GB+128GB स्टोरेज - 19,999 रुपये

8GB+128GB स्टोरेज - 20,999 रुपये

8GB+256GB स्टोरेज - 22,999 रुपये।


Realme P4 Power 5G Vs Realme P4 5G : कौन सा बेहतर है?


अगर आपको बड़ी बैटरी, ज्यादा रैम और ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले वाला फोन चाहिए, तो Realme P4 Power 5G बेहतर रहेगा। वहीं, कम बजट में अच्छे फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के लिए Realme P4 5G एक बढ़िया विकल्प है। कुल मिलाकर, हैवी यूज और बैटरी प्राथमिकता है तो P4 Power 5G लें, और बजट में 5G फोन चाहिए तो Realme P4 5G सही रहेगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.