REDMI Note 15 Pro 5G: भारत में मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए श्याओमी के सब-ब्रांड रेडमी ने REDMI Note 15 Pro सीरीज लॉन्च कर दी है। जिसमें REDMI Note 15 Pro 5G और REDMI Note 15 Pro+ 5G दो स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस लेख में हम REDMI Note 15 Pro 5G स्मार्टफोन के कीमत, स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में पूरी जानकारी आपके साथ साझा करेंगे।
REDMI Note 15 Pro 5G का कैमरा
इस स्मार्टफोन में आपको बेस्ट क्वालिटी के कैमरा मिलते है। रेडमी नोट 15 प्रो 5जी में 200 मेगापिक्सेल Samsung ISOCELL HP3 sensor कैमरा मिलता है जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। साथ ही इसमें 8 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है। ही इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है। वहीं, फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का कैमरा है।
REDMI Note 15 Pro 5G का डिस्प्ले
इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच का 1.5K क्वाड कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 3200 nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। जिससे डिस्प्ले धूप में भी अच्छे से दिखेगा। डिस्प्ले में डॉल्बी विजन और HDR10+ का भी सपोर्ट है। कम्पनी डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का इस्तेमाल दिया है।
Realme 16 Pro Series भारत में लॉन्च: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
REDMI Note 15 Pro 5G का प्रोसेसर और स्टोरेज
इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में 4nm प्रोसेस पर बना पावरफुल MediaTek Dimensity 7400-Ultra प्रोसेसर है। जो हाई परफॉर्मेंस के साथ बैटरी एफिशिएंसी भी बेहतर बनाता है। फोन में 8जीबी और 12जीबी तक LPDDR4X रैम के साथ 128जीबी और 256जीबी UFS 2.2 स्टोरेज विकल्प है। ओस की बात करे तो यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित हाइपर ओस 2 पर काम करता है।
REDMI Note 15 Pro 5G स्मार्टफोन के बैटरी और अन्य फीचर्स
रेडमी नोट 15 प्रो 5G में 6580mAh की बैटरी है जो 45W की टर्बो चार्जिंग सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए इस श्याओमी के इस डिवाइस में डुअल 5जी, ब्लूटूथ 5.4,वाईफाई 6, NFC जैसे एडवांस फीचर्स है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Ai फेस अनलॉक सिस्टम है। इसमें वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग है।
REDMI Note 15 Pro 5G की कीमत और वेरिएंट
इस स्मार्टफोन की कीमत के बारे में बात करें तो इसकी 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन Carbon Black, Silver Ash और Mirage Blue कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च हुआ है। लॉन्च ऑफर के चलते इस स्मार्टफोन में ग्राहकों 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा लेकिन सिर्फ SBI Bank, HDFC Bank और ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर। फोन की बिक्री 4 फरवरी से शुरू होगी। जो कम्पनी के वेबसाइट और ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर उपलब्ध रहेगा।
Realme 16 Pro Series भारत में लॉन्च: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
