Vivo V70 FE: अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन लेना चाहते हैं जिसमें 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 200MP का हाई-क्वालिटी कैमरा और 7000mAh की पावरफुल बैटरी मिले, तो Vivo V70 FE आपके लिए एक बेहतरीन चॉइस साबित हो सकता है। यह फोन प्रीमियम डिजाइन के साथ दमदार परफॉर्मेंस और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देता है, जिससे यह अपने सेगमेंट में काफी आकर्षक बन जाता है। अगर आप एक फीचर-पैक और ऑल-राउंडर स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो आइए जानते हैं Vivo V70 FE के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में विस्तार से।
Vivo V70 FE के स्पेसिफिकेशंस
विवो V70 FE में 6.83 इंच की 1.5K रेजोल्यूशन डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1260 पिक्सल है। इसके साथ फोन की डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 nits पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। फोन में परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर है जो 4nm तकनीक पर बना हुआ है। साथ ही इसमें 8GB/12GB LPDDR5 रैम और 128GB/256GB UFS 3.1 स्टोरेज ऑप्शन है।
Vivo V70 FE के बैटरी और ऑपरेटिंग सिस्टम
Vivo V70 FE फोन में बैटरी बैकअप के लिए 7000mAh की बड़ी बैटरी है जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन को चार्ज करने के लिए इसमें USB Type-C चार्जिंग पोर्ट है। यह डिवाइस एंड्रॉयड 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है।
Vivo V70 FE की कैमरा
विवो V70 FE स्मार्टफोन के रियर में f/1.88 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल का OIS अल्ट्रा क्लियर मेन कैमरा है, जिसके साथ f/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा है। वहीं, बात करें फ्रंट कैमरा की तो, इसमें f/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Vivo V70 FE की कनेक्टिविटी
फोन में 5G, 4G VoLTE, ब्लूटूथ 5.4, Wi-Fi 2.4G/5G, यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट, NFC और GPS है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। साथ ही यह फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है।
Vivo V70 FE Price in India
Vivo V70 FE स्मार्टफोन तीन अलग अलग वेरिएंट के साथ आता है। जिसमें बेस वेरिएंट 8+128GB वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। वहीं, 8+256GB वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये और 12+256GB वेरिएंट 44,999 रुपये में आता है। यह स्मार्टफोन मॉनसून ब्लू और नॉर्दर्न लाइट्स पर्पल कलर ऑप्शन के साथ फ्लिपकार्ट, अमेजन, विवो की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है।
यह भी पढ़े: Redmi Note 15 SE 5G लॉन्च, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 5800mAh बैटरी के साथ कीमत और फीचर्स जानें

