Redmi Note 15 SE 5G: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने भारतीय बाजार में एक नया मिड रेंज स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE 5G लॉन्च किया है। इस नया स्मार्टफोन स्नैपड्रेगन की प्रोसेसर, एमोलेड। डिस्प्ले, 5800mAh की बड़ी बैटरी के साथ डुअल कैमरा भी है। इसकी शुरुआती कीमत 19,999 रुपये से शुरू होती है।
Redmi Note 15 SE 5G के स्पेसिफिकेशंस (Specifications)
रेडमी नोट 15 SE स्मार्टफोन में 6.77 इंच की FHD+ कर्व्ड एमोलेड स्क्रीन है। जिसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 3200 nits की पीक ब्राइटनेस मिलेगा। फोन की डिस्प्ले में 240Hz टच सैंपलिंग रेट है।
प्रोसेसर की बात किया जाए तो इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रेगन 6 जेन 3 चिपसेट है, जो 4nm ऑक्टा-कोर टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसके साथ स्मार्टफोन में 8GB तक LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Redmi Note 15 SE 5G स्मार्टफोन में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए फोन के सामने की तरफ 20 मेगापिक्सल की सेल्फी कैमरा दिया गया है। वही, फोन की बैक साइड पर 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा सेंसर है।
बैटरी की बात करे तो, इसमें आपको 5800 mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ फोन को चार्ज करेगा। फोन में धूल और पानी से बचाने न के लिए IP65+IP66 की रेटिंग है, साथ ही इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
Redmi Note 15 SE 5G की भारत में कीमत
रेडमी नोट 15 SE 5G स्मार्टफोन तीन वेरिएंट में आता है, जिसमें 6GB+128GB स्टोरेज, 8GB+128GB स्टोरेज और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट शामिल हैं। नीचे सभी वेरिएंट्स की कीमत दी गई है -
6GB+128GB वेरिएंट - 19,999 रुपये
8GB+128GB वेरिएंट - 21,999 रुपये
8GB+256GB वेरिएंट - 23,999 रुपये

