दोनों ही स्मार्टफोन स्टाइलिश लुक और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ प्रीमियम फील देते हैं। वहीं, परफॉर्मेंस और स्टोरेज के मामले में Elite वेरिएंट थोड़ा ज्यादा पावरफुल साबित होता है। इस लेख में हम इन दोनों स्मार्टफोन्स के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, कीमत और परफॉर्मेंस की पूरी तुलना आसान भाषा में करेंगे, ताकि आप अपने बजट और जरूरत के हिसाब से सही फोन चुन सकें।
डिस्प्ले और डिजाइन:
विवो V70 और विवो V70 एलीट दोनों स्मार्टफोन में 6.59 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 2750×1260 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। इन दोनों फोन में IP68 और IP69 की रेटिंग भी दी गई है, जो फोन को धूल और पानी से सुरक्षित रखती है।
परफॉर्मेंस और स्टोरेज:
विवो V70 स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 8GB और 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज मिलता है। वहीं, विवो V70 एलीट में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB और 12GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज विकल्प मिलते हैं। दोनों फोन में LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज टाइप दिया गया है।
कैमरा:
कैमरा की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.88 अपर्चर के साथ 50MP OIS मुख्य कैमरा, f/2.65 अपर्चर के साथ 50MP OIS टेलीफोटो कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें f/2.0 अपर्चर के साथ 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं।
बैटरी और सॉफ्टवेयर:
बैटरी के मामले में दोनों फोन 6500mAh की बैटरी के साथ आते हैं, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो ये दोनों फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर काम करते हैं।
Vivo V70 vs Vivo V70 Elite की कीमत
Vivo V70 स्मार्टफोन के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है। वहीं, Vivo V70 Elite के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये, 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये और 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 65,999 रुपये है।
कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर?
दोनों ही स्मार्टफोन बेहतर हैं, लेकिन यह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। अगर आप रोज़मर्रा के काम जैसे सोशल मीडिया, वीडियो देखना, फोटो क्लिक करना, स्ट्रीमिंग और हल्की गेमिंग करते हैं, तो Vivo V70 आपके लिए सही विकल्प हो सकता है। लेकिन अगर आप हैवी गेमिंग करते हैं और हाई परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन चाहते हैं, तो Vivo V70 Elite की ओर जा सकते हैं।
कुल मिलाकर, Vivo V70 vs Vivo V70 Elite की इस तुलना में दोनों ही मॉडल अपने-अपने सेगमेंट में मजबूत दावेदार हैं, इसलिए खरीदने से पहले अपनी जरूरतों को जरूर ध्यान में रखें।
यह भी पढ़े:
Realme P4 Power 5G बनाम Realme P4 5G: आपके लिए कौन सा स्मार्टफोन सही रहेगा?
